HTML Tags in Hindi: Tag Kya Hai? उदाहरण, उपयोग [PDF Notes]

HTML Tags in Hindi में जानिए HTML Tag Kya Hai, इसके उदाहरण, उपयोग और सभी प्रकार के टैग्स को समझें। साथ ही Free PDF Notes Download करें।

HTML Tags in Hindi: HTML टैग वेब पेजों पर सामग्री को संरचित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कोड हैं। यह heading (<h1>), पैराग्राफ (<p>), और लिंक (<a>) जैसे तत्वों (elements) को संलग्न करते हैं।

HTML सीखने के लिए आपको HTML Tag Kya Hai (What is HTML Tags in Hindi)? यह जानना अनिवार्य है। अगर आप जानना चाहते हैं कि HTML Tag Kya Hai, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी.

अगर आपको HTML टैग के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप एक वेब पेज नहीं बना सकते है। सभी HTML documents मूल रूप से टैग (tags) के साथ संरचित (structure) होता हैं।

HTML Tag Kya Hai (Introduction to HTML Tag)

HTML tags in hindi - HTML Tag Kya Hai

HTML Tag वह special code होता है जिसका उपयोग वेब पेज के structure को बनाने के लिए किया जाता है। ये टैग्स angle brackets < > के अंदर लिखे जाते हैं और browser को बताते हैं कि content को कैसे दिखाना है।

उदाहरण के लिए, <p> टैग का उपयोग paragraph बनाने के लिए और <h1> टैग का उपयोग heading दिखाने के लिए किया जाता है।

सरल शब्दों में, HTML tags वे instructions होते हैं जो web page के हर element को define और display करने में मदद करते हैं।

हर एक वेब पेज HTML फ़ाइल/document होता हैं. भले ही यह साधारण text फ़ाइल है. लेकिन फ़ाइल सामग्री HTML tags से बनी होती हैं. और फ़ाइल एक्सटेंशन .html या .htm के साथ सेव करना अनिवार्य है.

HTML टैग क्या है (What is HTML Tags in Hindi)?

HTML tags कीवर्ड या गुप्त (hidden) कीवर्ड की तरह होते हैं। यह परिभाषित करते हैं कि वेब ब्राउजर सामग्री को कैसे प्रदर्शित करेगा।

अधिकांश टैग में तीन मुख्य भाग होता हैं: एक open टैग <tagname>, बीच में सामग्री (content), और समापन (close) </tagname> टैग।

HTML टैग क्या है (What is HTML Tags in Hindi)

उदाहरण के लिए, <body> शुरुआत टैग, सामग्री यहाँ जाती है… और </body> समापन टैग। HTML टैग की मदद से, वेब ब्राउज़र एक HTML सामग्री और एक साधारण सामग्री के बीच अंतर करता है।

<body> यह केवल बॉडी टैग का एक उदाहरण है </body>

ध्यान दें, Open tags <> less than और greater than symbol से होता है। और close tag </> less than और greater than symbol के बीच एक forward-slash / होता है।

समापन (close) टैग में, open टैग के समान text होता है, लेकिन इसमें एक अतिरिक्त फ़ॉरवर्ड-स्लैश (/) वर्ण है। आप इसे “अंत” या “बंद” चरित्र के रूप में व्याख्या कर सकते हैं।

हर एक HTML फ़ाइल में वैध (valid) आवश्यक टैग होता है जिससे वेब ब्राउज़र इसे समझ सके, और इसे सही तरिके से प्रदर्शित कर सकते हैं।

लेकिन कुछ tags ऐसे होता है जिसका बंद टैग नहीं होता है उसको empty tags भी कहा जाता है।

HTML टैग का उदाहरण (Example of HTML Tags in Hindi)

HTML अपने Syntax के लिए टैग (Tags) का उपयोग होता है। नीचे एक HTML दस्तावेज़ code है, जिसमें सभी आवश्यक टैग हैं। आप नीचे दिए गए कोड को कॉपी करें।

और अपने HTML code editor में पेस्ट करें, और वेब पेज को tutorial.html नाम से save करें।

<html>
 <head>
  <title>Tutorial In Hindi</title>
 </head>
 <body>

  यह वह जगह है जहाँ वेबसाइट सामग्री होती है!
  www.TutorialinHindi.com

 </body>
</html>

इसका output कुछ इस तरह ब्राउज़र में प्रदर्शन होगा:

HTML टैग का उदाहरण (Example of HTML Tags in Hindi)

यदि आप वेब विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ कोड संपादक खोज रहे हैं तो यह वीडियो देखें:

HTML टैग्स के उपयोग (Uses of HTML Tags in Hindi)

HTML (HyperText Markup Language) वेब पेजों की संरचना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले टैग्स का एक सेट है। ये टैग्स वेब पेज की सामग्री को व्यवस्थित और प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। HTML टैग्स के कुछ प्रमुख उपयोग इस प्रकार हैं:

  • संरचना (Structure): HTML टैग्स पेज के विभिन्न हिस्सों जैसे हेडिंग, पैराग्राफ, और लिस्ट को व्यवस्थित करते हैं।
  • कंटेंट प्रस्तुत करना: <h1>, <p>, <div>, <span> जैसे टैग्स का उपयोग कंटेंट को विभिन्न रूपों में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।
  • लिंक और मीडिया: <a> टैग से लिंक बनाना और <img> टैग से इमेज डालना।
  • फॉर्म और इनपुट: HTML टैग्स जैसे <form>, <input>, <button> का उपयोग उपयोगकर्ता से जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

आप इन टैग्स के सही उपयोग से एक वेबसाइट को यूजर-फ्रेंडली और इंटरएक्टिव बना सकता हैं।

Basic of HTML Tags in Hindi

यहां कुछ बुनियादी (basic) HTML5 टैग दिए गए हैं जिनका उपयोग पेशेवर प्रभावी वेबसाइट बनाने के लिए आवश्यक है:

<!DOCTYPE> टैग

इसे HTML दस्तावेज़ प्रकार की घोषणा (declaration) कहा जाता है। DOCTYPE टैग प्रत्येक HTML या XHTML दस्तावेज़ में आवश्यक कोड की पहली पंक्ति है।

मूल रूप से, HTML <!DOCTYPE> टैग का उपयोग ब्राउज़र को दस्तावेज़ में उपयोग किए गए HTML के संस्करण (version) के बारे में सूचित करने के लिए किया जाता है।

HTML 5 में, declaration कुछ इस तरह दिए जाते है:

<!DOCTYPE html>

<html> टैग

यह एक root टैग है, जो HTML document को परिभाषित करता है। <html> टैग से शुरू होता है और </html> टैग से अंत होता है। हर एक HTML वेब पेज का शुरू में <html> और वेब पेज के अंत टैग </html> देना अनिवार्य है।

<head> टैग

इस टैग का उपयोग वेब पेज के बारे में जानकारी के लिए किया जाता है। मतलब की वेब पेज के बारे में विशिष्ट जानकारी जो उपयोगकर्ता को प्रदर्शित नहीं की जाती है। यह <body> टैग से पहले शुरू होता है। जो <head> से शुरू होता है और </head> टैग से अंत होता है।

<title> टैग

यह HTML document के title को परिभाषित करता है। जो <title> टैग से शुरू और </title> से अंत होता है। यह <head> टैग से बाद शुरू होता है। इसका उपयोग वेब पेज का title नाम रखने के लिए किया जाता है। और यह ब्राउज़र टूलबार में प्रदर्शित होता है।

<body> tag

यह HTML document पेज का body को परिभाषित करता है। और <html> टैग के अंदर होता है। जो <body> से शुरू और </body> से अंत होता है।

यदि आप संपूर्ण HTML टैग सीखना चाहते हैं तो यह विस्तृत लेख है: All HTML Tags with PDF.

नोट: अगर आप HTML जल्दी सीखना चाहते हो, तो यह video देखें:

HTML के बेसिक टैग को उदाहरण सहित समझाइए

HTML के बेसिक टैग वे टैग होते हैं जिनका उपयोग वेब पेज का basic structure बनाने के लिए किया जाता है। ये टैग्स content को सही तरीके से दिखाने में मदद करते हैं।

कुछ प्रमुख HTML टैग्स के उदाहरण:

  • <html> – पूरे HTML document को define करता है
  • <head> – इसमें meta information होती है
  • <title> – वेब पेज का title दिखाता है
  • <body> – पेज का main content दिखाता है
  • <h1> – heading के लिए उपयोग होता है
  • <p> – paragraph लिखने के लिए उपयोग होता है

इन सभी टैग्स की मदद से एक complete web page का structure तैयार किया जाता है।

खाली टैग क्या है – What is empty tag in HTML?

एक empty टैग उसे कहा जाता है जिस टैग का अंत टैग “/” (slash) से नहीं होता है।

इसका उपयोग images, breaks, meta tags, lists या hyperlinks के लिए किया जाता है।

एक empty टैग “<” से शुरू होता है और “>” से अंत होता है।

  • उदाहरण के लिए, <br>, <img> टैग आदि।

क्या HTML tag case sensitive है?

HTML tag case sensitive नहीं हैं: <HEAD> का अर्थ <head> जैसा है। HTML5 मानक को lowercase टैग की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैं आपको सलाह देता हूं कि lowercase का उपयोग करने का प्रयास करें।

अंत टैग को मत भूलना (Never Skip the End Tag)

कुछ HTML टैग है, जो बिना अंत टैग के भी वेब ब्राउज़र सही ढंग से प्रदर्शित कर देता है। क्योंकि कुछ समापन टैग को वैकल्पिक माना जाता है। उदाहरण के लिए, अनुच्छेद <p> टैग।

नीचे दिए गए कोड को कॉपी करके run करें:

<html>
 <body>
  <p>This is a HTML paragraph
  <p>Tutorial in Hindi
 </body>
</html>

इस कोड को HTML document में सेव करने के बाद, जब वेब ब्राउज़र में view करेंगे। तो <p> टैग जो बिना अंत टैग “</p>” के साथ है, फिर भी यह बाउसर में ठीक तरह ही प्रदर्शित करेगा।

HTML सीखने के लिए, यहाँ “Complete HTML course in Hindi” पर जाएँ।

और CSS सीखना है तो अभी “CSS Tutorial in Hindi” पर जाएँ।

Learn HTML:

क्या आप Web Developer बनना चाहते है?

अगर आप एक professional वेब developer बनना चाहते है तो नीचे की लिंक पर जाए और पूरी web development का road map से समझें

HTML Tags in Hindi PDF Notes Free Download

अगर आप HTML टैग्स को हिंदी में सीखना चाहते हैं, तो यहां हम आपको HTML Tags in Hindi PDF Notes का फ्री डाउनलोड लिंक प्रदान कर रहे हैं।

इस PDF में HTML के सभी महत्वपूर्ण टैग्स, उनके उपयोग और उदाहरण के साथ समझाए गए हैं। यह नोट्स HTML सीखने वाले छात्रों और वेब डेवलपर्स के लिए बेहद उपयोगी हैं।

इसे डाउनलोड करके आप आसानी से HTML के विभिन्न टैग्स को समझ सकते हैं और अपने वेब डेवलपमेंट स्किल्स को बेहतर बना सकते हैं।

HTML Tags in Hindi FAQs

HTML Tag Kya Hai?

HTML Tag वह code होता है जिसका उपयोग वेब पेज के structure को बनाने के लिए किया जाता है। यह browser को बताता है कि content को कैसे दिखाना है, जैसे <p> paragraph के लिए और <h1> heading के लिए।

HTML Tags कितने प्रकार के होते हैं?

HTML Tags मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:
Paired Tags (जिनका opening और closing tag होता है)
Empty Tags (जिनका closing tag नहीं होता)

HTML Tags के उदाहरण क्या हैं?

HTML Tags के उदाहरण हैं <p>, <h1>, <a>, <img> आदि, जिनका उपयोग अलग-अलग elements जैसे text, link और image को दिखाने के लिए किया जाता है।

HTML Tag का उपयोग क्यों किया जाता है?

HTML Tag का उपयोग वेब पेज को structure देने और content को सही तरीके से display करने के लिए किया जाता है, जिससे browser उसे समझ सके।

क्या HTML Tags बिना CSS के काम करते हैं?

हाँ, HTML Tags बिना CSS के भी काम करते हैं, लेकिन CSS के बिना वेब पेज का design साधारण और कम आकर्षक दिखाई देता है।

निष्कर्ष

HTML Tags को समझना वेब डेवलपमेंट की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इन्हीं की मदद से किसी भी वेब पेज का structure तैयार किया जाता है। इस लेख में आपने HTML Tags in Hindi और HTML Tag Kya Hai को उदाहरण सहित आसान भाषा में समझा।

अगर आप इन टैग्स का सही तरीके से उपयोग करना सीख लेते हैं, तो आप आसानी से basic से लेकर advanced web pages बना सकते हैं। साथ ही, आप PDF Notes डाउनलोड करके कभी भी इन concepts को revise कर सकते हैं और अपनी HTML skills को और बेहतर बना सकते हैं।

Md Badiruddin
वह एक पेशेवर वेब और ऐप डेवलपर और भारतीय ब्लॉगर हैं। वह लोगों की मदद करना और उनका मार्गदर्शन करना पसंद करते हैं। इसलिए वह इस ब्लॉग "ट्यूटोरियल इन हिंदी" में अपना ज्ञान हिंदी भाषा में साझा करते हैं। अगर आपको यह पोस्ट मददगार लगे तो इसे शेयर जरूर करें।

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

one × five =