Python Tutorial in Hindi – Basic to Advanced + PDF Notes (2026)

Python Tutorial in Hindi: क्या आप Python programming को basic से लेकर advanced level तक सीखना चाहते हैं? अगर हाँ, तो यह Python Tutorial in Hindi आपके लिए एक complete guide है।

इस article में आप Python क्या है, Python कैसे काम करता है, syntax, variables, data types, loops, functions और real programming concepts step-by-step सीखेंगे।

Table of Contents

Python Tutorial in Hindi – Basic to Advanced + PDF Notes (2026)

Complete free Python Tutorial in Hindi

यह एक beginner-friendly Python guide है, जहाँ हर topic को आसान भाषा में समझाया गया है और साथ ही आपको आगे सीखने के लिए detailed lessons के links भी मिलेंगे। इसके अलावा, आप यहाँ से Python Notes PDF in Hindi भी download कर सकते हैं, जिससे आप offline practice और revision कर सकें।

यानी इस Python Tutorial in Hindi में आप Full Python Course in Hindi PDF के साथ सीख सकते हैं।

नीचे दिए गए सभी topics को step-by-step follow करें और Python programming सीखना शुरू करें।

Python क्या है? (Introduction to Python)

Python एक high-level, interpreted programming language है, जिसका उपयोग software development, web development, data science, automation और artificial intelligence जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।

यह अपनी simple syntax और easy readability के लिए जानी जाती है, जिससे beginners भी इसे आसानी से सीख सकते हैं।

Example:

print("Hello, World!")

मूल रूप से, Python एक ऐसी programming language है जिसका उपयोग आसान तरीके से software और applications बनाने के लिए किया जाता है।

Python को 1991 में Guido van Rossum ने बनाया था, और आज यह दुनिया की सबसे popular programming languages में से एक है।

अगर आप Python को detail में examples के साथ सीखना चाहते हैं, तो यह guide पढ़ें: Python in Hindi – पूरी जानकारी हिंदी में

Python का इतिहास (History of Python)

Python programming language को 1991 में Guido van Rossum द्वारा विकसित किया गया था। इसका development 1980 के दशक के अंत में शुरू हुआ था, और इसका उद्देश्य एक ऐसी language बनाना था जो आसान, readable और powerful हो।

मूल रूप से, Python का नाम “Python” ब्रिटिश comedy show Monty Python’s Flying Circus से लिया गया है, न कि snake (सांप) से – यह एक interesting fact है जो इसे और भी unique बनाता है।

Python का विकास:

  • 1991: Python का पहला version release हुआ
  • 2000: Python 2.0 आया, जिसमें नई features और improvements जोड़े गए
  • 2008: Python 3.0 release हुआ, जो आज सबसे ज्यादा use होता है
  • आज 2026: Python का use AI, Machine Learning, Web Development और Automation में किया जा रहा है

Python के इतिहास के बारे में अधिक जानने के लिए हमारा विस्तृत लेख पढ़ें: History of Python.

Python क्यों सीखे (Why learn Python in 2026)?

जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, पाइथन दुनिया में सबसे लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है। TIOBE index के अनुसार, Python 2022 से 2026 में #1 रैंक पर अपनी स्थिति बनाए रखी है।

Python Programming Tutorial in Hindi Rank 1

विशेषज्ञों के अनुसार आज आपको पाइथन क्यों सीखना चाहिए, इसके प्रमुख कारणों की पहचान करने के लिए job मार्केट का साक्षात्कार और सर्वेक्षण किया।

Top Popular-Programming Langaug is Python in 2026

2026 में Python सीखने के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:

  • Easy to Learn & Beginner Friendly: Python का syntax बहुत simple और readable है, जिससे beginners भी आसानी से coding शुरू कर सकते हैं।
  • High Demand Career Skill: 2026 में Python developers की demand लगातार बढ़ रही है, खासकर IT, startups और tech companies में।
  • AI और Data Science में सबसे ज्यादा Use: Python का उपयोग Artificial Intelligence, Machine Learning और Data Science में सबसे ज्यादा किया जाता है।
  • Multiple Career Options: Python सीखकर आप web developer, data analyst, automation engineer या AI engineer बन सकते हैं।
  • Automation और Time Saving: Python की मदद से आप repetitive tasks को automate कर सकते हैं, जिससे time और effort दोनों बचते हैं।
  • Future-Proof Programming Language: Python आने वाले समय में भी relevant रहने वाली language है, इसलिए इसे सीखना एक smart investment है।

Python के फायदे और नुकसान (Advantages & Disadvantages)

Python एक popular programming language है, जिसके कई फायदे और कुछ सीमाएँ भी हैं। नीचे इसके मुख्य pros और cons दिए गए हैं:

Python के फायदे:

  • आसान और readable syntax
  • कम code में ज्यादा काम
  • Multiple fields में उपयोग (AI, Web, Data Science)
  • Cross-platform support
  • Large community support

Python के नुकसान:

  • Execution speed थोड़ी कम
  • Mobile development में कम use
  • Memory usage ज्यादा हो सकता है

Python के फायदे और नुकसान को detail में समझने के लिए यह article पढ़ें: Python के फायदे और नुकसान (पूरा guide)

Python की विशेषताएँ (Features of Python)

Python एक powerful और flexible programming language है, जिसकी कई खास विशेषताएँ इसे बाकी languages से अलग बनाती हैं।

Python की मुख्य विशेषताएँ:

  • Simple और easy-to-learn syntax
  • High-level programming language
  • Interpreted language (compile की जरूरत नहीं)
  • Object-oriented और functional programming support
  • Large standard library
  • Cross-platform support
  • Open-source और free

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: Python Features in Hindi (Complete Guide)

Python Installation Guide (Python कैसे Install करें)

Python programming शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Python install करना होता है।

Installation process बहुत आसान है और आप इसे कुछ ही steps में complete कर सकते हैं।

Python Install करने के Basic Steps:

  1. Official website से installer download करें
  2. Installer को run करें
  3. “Add Python to PATH” option को select करें
  4. Install button पर click करें
  5. Installation complete होने के बाद Python को check करें

Python Install होने के बाद क्या करें?

  • Python IDLE या code editor (VS Code) open करें
  • Simple program run करके check करें
  • Practice शुरू करें

अगर आप Python installation को detail में screenshots और steps के साथ सीखना चाहते हैं, तो यह guide पढ़ें: Python Install कैसे करें (Step-by-Step Guide)

आइए इस फ्री पाइथन कोर्स के साथ बिना देर किए पाइथन भाषा सीखना शुरू करें –

Python Tutorial in Hindi for Beginners (Basic Concepts)

Python Tutorial in Hindi for Beginners (Basic Concepts)

अगर आप beginner हैं और Python programming सीखना शुरू कर रहे हैं, तो आपको basics से step-by-step समझना जरूरी है।

इस section में हम Python के सबसे important concepts को आसान भाषा में overview के रूप में समझेंगे, ताकि आप बिना किसी confusion के सीख सकें।

यहाँ beginners के लिए Basic Python Tutorial in Hindi की list दी गई है, जिन्हें पढ़कर आप Python का basic level आसानी से सीख सकते हैं:

1. Python Syntax को समझें

Python syntax वह नियम (rules) होते हैं जिनकी मदद से हम सही तरीके से code लिखते हैं। Python का syntax बहुत simple और readable होता है, इसलिए beginners के लिए इसे सीखना आसान होता है।

2. Python Variables को सीखें

Python में variables का उपयोग data को store करने के लिए किया जाता है। यह programming का basic concept है, जिसे समझना बहुत जरूरी है।

3. Python Data Types को सीखें

Python में अलग-अलग प्रकार के data types होते हैं, जैसे integer, float, string आदि, जिनका उपयोग data को define करने के लिए किया जाता है।

4. Python Operators को सीखें

पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा में ऑपरेटर्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और वे कुछ शर्तों के आधार पर निर्णय लेने में हमारी मदद करते हैं।

इसलिए Python operator क्या है इसके कितने प्रकार है और सभी operators को उपयोग करना सीखें। इस लेख से “Python Operators की उदाहरण के साथ समझें“।

5. पाइथन में Decision-Making (if-else) को सीखें

Python में decision making statements (if-else) का उपयोग condition के आधार पर different actions perform करने के लिए किया जाता है।

6. Python Loops (for, while) को समझें

Loops का उपयोग बार-बार code को execute करने के लिए किया जाता है। Python में for loop और while loop सबसे ज्यादा use होते हैं।

7. Python Lists को सीखें

List Python का एक important data structure है, जिसमें multiple values को एक साथ store किया जाता है।

8. Python Tuples को समझें

Tuple भी list की तरह होता है, लेकिन यह immutable (change नहीं किया जा सकता) होता है।

9. Python Dictionary को सीखें

Dictionary key-value pair में data store करने के लिए उपयोग किया जाता है।

10. Python Functions को समझें

Functions का उपयोग code को reusable बनाने के लिए किया जाता है। इससे code short और efficient बनता है।

अगर आप Python सिखा शुरु किए है, तो ये ऊपर दिए गए Python tutorial in Hindi lesson आपको सीखना अनिवार्य है। यदि आपने सभी Python पाठ 1-10 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है तो बधाई हो! अब आप एक पाइथन प्रोग्राम लिखने में सक्षम हैं।

लेकिन Python के इन पाठों के अलावा, आपको और भी बहुत कुछ advanced level का सीखना होगा। तो आइए Advanced Python Tutorial in Hindi को शुरू करते है –

Advanced Python Tutorial in Hindi (Advanced Concepts)

Advanced Python Tutorial in Hindi (Advanced Lessons Hindi)

यहाँ पाइथन के उन्नत (advanced) अवधारणाएँ हैं, इन पाठों को समझने के लिए पहले आपको उपेर दिए गए बुनियादी पाठों को पूरा करें।

अगर आप Python के basics सीख चुके हैं, तो अब आपको advanced topics की तरफ बढ़ना चाहिए। इससे आप real-world projects, automation और professional development के लिए तैयार हो सकते हैं।

Python के advanced concepts को detail में सीखने के लिए नीचे दिए गए topics को पढ़ना शुरू करें:

1. Object-Oriented Programming (OOP) को सीखें

OOP एक programming concept है जिसमें classes और objects का उपयोग करके code को organize किया जाता है। इससे code reusable और manageable बनता है।

Detail में सीखें: OOP in Hindi

2. Python में File Handling क्या होता है समझें

File handling की मदद से आप Python में files को create, read, write और modify कर सकते हैं। यह real-world applications में data store और manage करने के लिए बहुत जरूरी होता है।

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: File Handling in Python

3. Exception Handling को सीखें

Exception handling का उपयोग errors को handle करने के लिए किया जाता है, जिससे program crash होने से बचता है और smoothly run करता है।

Learn more: Python Exception Handling

4. Modules और Packages को सीखें

Modules और packages का उपयोग code को organize और reuse करने के लिए किया जाता है। इससे बड़े projects को manage करना आसान हो जाता है।

Detail guide: Python Modules and Packages

5. Libraries (NumPy, Pandas) को समझें

Python में libraries pre-written code का collection होती हैं, जो complex tasks को आसान बनाती हैं। NumPy और Pandas data analysis के लिए बहुत popular libraries हैं।

Read more: Python Libraries in Hindi

6. Web Frameworks (Django, Flask) को जानें

Django और Flask जैसे frameworks का उपयोग Python में web applications बनाने के लिए किया जाता है। ये fast और scalable development में मदद करते हैं।

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: Python Web Frameworks

नोट: इससे भी Advance level में Python को सीखने के लिए, और Python hindi pdf notes के लिए अभी हमारे telegram चैनल से जुड़े।

Python Programming Examples (With Output)

Python सीखने का सबसे अच्छा तरीका है practice करना। नीचे कुछ simple Python examples दिए गए हैं, जिन्हें देखकर आप आसानी से basic concepts समझ सकते हैं।

Example 1: Hello World Program

print("Hello, World!")

Output:
Hello, World!

Example 2: Addition Program

a = 10
b = 5
print(a + b)

Output:
15

Example 3: If-Else Condition

age = 18if age >= 18:
print("You are eligible to vote")
else:
print("You are not eligible")

Output:
You are eligible to vote

Example 4: For Loop

for i in range(1, 6):
print(i)

Output:
1
2
3
4
5

Example 5: List Example

fruits = ["Apple", "Banana", "Mango"]
print(fruits[0])

Output:
Apple

“इन examples को practice करके आप Python programming को जल्दी और आसानी से समझ सकते हैं।”

Python सीखने का Roadmap (Step-by-Step Learning Path)

अगर आप Python को सही तरीके से और बिना confusion के सीखना चाहते हैं, तो आपको एक structured roadmap follow करना चाहिए। इससे आप step-by-step progress कर सकते हैं और जल्दी Python programming में strong बन सकते हैं।

Step-by-Step Self Learning Roadmap for 2026:

  1. सबसे पहले Python Basics से शुरुआत करें
  2. इसके Control Flow सीखें
  3. Python के Data Structures समझें
  4. Functions और Modules सीखें
  5. Advanced Topics जैसे OOP, file handling आदि सीखें

Python Tutorial in Hindi Notes PDF Download

अगर आप Python को आसानी से और structured तरीके से सीखना चाहते हैं, तो notes के साथ पढ़ना सबसे effective तरीका होता है। इसलिए यहाँ हम आपको Python Notes PDF in Hindi provide कर रहे हैं, जिसे आप free में download करके offline भी पढ़ सकते हैं।

यह PDF खासतौर पर beginners के लिए बनाया गया है, जिसमें Python basics से लेकर important concepts तक सभी चीजें आसान भाषा में समझाई गई हैं।

Python PDF में क्या मिलेगा?

  • Python क्या है और कैसे काम करता है
  • Python syntax और basic concepts
  • Variables और data types
  • Loops और conditions
  • Functions और basic examples

Python Notes PDF Download कैसे करें?

  1. नीचे दिए गए download button पर click करें
  2. PDF file open होगी
  3. Download option पर click करके save करें

Note: यह Python PDF notes आपके learning को fast और easy बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। आप इसे mobile या laptop में कभी भी पढ़ सकते हैं और practice कर सकते हैं।

Python Tutorial in Hindi Notes PDF Download

अगर आप पाइथन ट्यूटोरियल कोर्स पीडीफ़ में डाउनलोड करना चाहते है, तो आप अभी नीचे दिए गए बटन पर जाके मुफ्त (free) में डाउनलोड कर सकते हैं।

Python सीखने के बाद क्या करें?

जब आप Python के basics सीख लेते हैं, तो अगला step होता है उसे real-world में apply करना। सिर्फ theory सीखना काफी नहीं होता, आपको practice और advanced skills पर भी ध्यान देना चाहिए।

Python सीखने के बाद Next Steps:

1. Mini Projects बनाएं

छोटे-छोटे projects बनाकर आप अपने concepts को strong कर सकते हैं, जैसे:

  • Calculator program
  • To-do list app
  • Simple automation scripts

2. Advanced Python सीखें

अब आप OOP, file handling और exception handling जैसे advanced topics सीख सकते हैं, जिससे आपका programming level improve होगा।

3. Python Libraries सीखें

NumPy, Pandas और Matplotlib जैसी libraries सीखकर आप data analysis और real-world applications पर काम कर सकते हैं।

4. GitHub पर Projects Upload करें

अपने projects को GitHub पर upload करें, ताकि आप portfolio बना सकें और future opportunities के लिए showcase कर सकें।

5. Freelancing या Job के लिए Apply करें

Python सीखने के बाद आप freelancing projects ले सकते हैं या developer roles के लिए apply कर सकते हैं।

Python Developer Salary & Career Scope in India

आज के समय में Python सबसे ज्यादा demand वाली programming languages में से एक है। इसका उपयोग web development, data science, automation, machine learning और AI जैसे क्षेत्रों में किया जाता है, जिससे इसकी demand लगातार बढ़ रही है।

Python Developer की Salary कितनी होती है?

भारत में Python developer की salary उसके experience, skills और location पर depend करती है।

Average Salary Range:

  • Beginner (0–1 साल): ₹15,000 – ₹30,000 प्रति महीना
  • Intermediate (1–3 साल): ₹30,000 – ₹70,000 प्रति महीना
  • Experienced (3+ साल): ₹70,000 – ₹1,50,000+ प्रति महीना

अगर आप Python के साथ Django, Data Science या AI skills भी सीख लेते हैं, तो आपकी salary और ज्यादा बढ़ सकती है।

Career Options in Python

  • Python Developer
  • Data Analyst
  • Data Scientist
  • Machine Learning Engineer
  • Web Developer
  • Automation Engineer

Career Growth कैसे बढ़ाएं?

  • Python + Data Science सीखें
  • Real-world projects बनाएं
  • Portfolio और GitHub profile तैयार करें
  • Freelancing platforms पर काम शुरू करें

Note: Python एक future-proof skill है, जिसकी demand आने वाले समय में और भी बढ़ने वाली है। अगर आप अभी से सीखना शुरू करते हैं, तो आपके career के लिए यह एक बहुत अच्छा decision हो सकता है।

FAQs – Python Tutorial in Hindi

नीचे Python Tutorial in Hindi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए गए हैं:

Python क्या है आसान भाषा में?

Python एक high-level programming language है, जिसका उपयोग software, website और applications बनाने के लिए किया जाता है। यह अपनी आसान syntax के कारण beginners के लिए best मानी जाती है।

2026 में Python क्यों सीखना चाहिए?

Python एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और इसका इस्तेमाल web development, data science, AI, automation जैसे कई क्षेत्रों में होता है, इसलिए 2026 में आपको python सीखना चाहिए।

क्या इस Python Tutorial in Hindi से beginners भी सीख सकते हैं?

हाँ, ये tutorial खासकर beginners के लिए बनाया गया है जिसमें basic से advanced तक सभी concepts हिंदी में समझाए गए हैं।

Python सीखने के लिए कौन-कौन से tools चाहिए होते हैं?

Python सीखने के लिए आपको Python software (जैसे Python 3.x), एक code editor (जैसे VS Code या PyCharm), और basic internet connection चाहिए।

Python सीखने में कितना समय लगता है?

अगर आप रोज 1–2 घंटे practice करते हैं, तो आप 2–3 हफ्तों में Python basics सीख सकते हैं और 1–2 महीनों में intermediate level तक पहुँच सकते हैं।

क्या Python सीखना आसान है?

हाँ, Python सबसे आसान programming languages में से एक है। इसका syntax simple और readable होता है, जिससे beginners भी आसानी से सीख सकते हैं।

Python सीखने के बाद क्या करें?

Python के बाद आप advanced topics, libraries और frameworks सीख सकते हैं और projects बनाकर अपने skills improve कर सकते हैं।

निष्कर्ष

Python Tutorial in Hindi इस guide में आपने Python के basics से लेकर advanced topics तक step-by-step समझा। Python एक easy और powerful programming language है, जिसे beginners भी आसानी से सीख सकते हैं और real-world projects में use कर सकते हैं।

अगर आप सही roadmap के साथ practice करते हैं, तो Python सीखना मुश्किल नहीं है। आप छोटे-छोटे programs और projects बनाकर अपने concepts को मजबूत कर सकते हैं।

साथ ही, आप Python Notes PDF in Hindi download करके कभी भी revision और practice कर सकते हैं।

मुझे आशा है कि यह पाइथन ट्यूटोरियल आपके लिए उपयोगी शबित होगा। इस Python course को बेहतर बनाने के लिए, त्रुटियों और संभावित तरीकों को सूचित करने के लिए बेझिझक हमारे साथ संपर्क करें। धन्यवाद!